ERP Login College Code: 141

Sita Devi Mahavidyalaya, Bhatni

सीता देवी महाविद्यालय,भटनी, देवरिया,(उ०प्र०)

Affiliated to DDU Gorakhpur University, Gorakhpur (U.P.)

📰 Latest News & Events

नामांकन हेतु सूचना

Click Here...

February 23, 2026

View
NSS हेतु महत्वपूर्ण सूचना

आप सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि आप सभी महाविद्यालय में पहुँचकर अपना NSS फॉर्म भरकर जमा कर दें। NSS कैम्प हेतु केवल 200 छात्रों का ही चयन होना है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 है। *️⃣ आवश्यक दस्तावेज - ➡️ 10th व 12th अंक पत्र की फोटो कॉपी। ➡️आधार कार्ड ➡️पासपोर्ट साइज दो फोटो ➡️ABC ID की फोटो कॉपी ➡️प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी (नोट : NSS का कैम्प का आयोजन 11 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक होगा।)

February 6, 2026

प्रायोगिक परीक्षा से सम्बंधित सूचना

सभी छात्र /छात्राओं को सूचित किया जाता है कि आप लोगों की भूगोल एवं गृह विज्ञान विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएँ दिनांक 05/01/2026 को प्रातः 10 बजे से होंगी। आप सभी अपने साथ प्रैक्टिकल फाइल अवश्य लेकर आएँगे।

January 3, 2026

परीक्षा समय-सारणी

बी०ए० विषम सेमेस्टर

December 16, 2025

View
नेशनल स्कॉलरशिप हेतु आवश्यक सूचना

वे छात्र-छात्राएँ (विशेषकर बिहार के छात्र) जो नेशनल स्कॉलरशिप का फॉर्म भरे हैं वे कल 17 दिसम्बर 2025 तक अपना फ़ॉर्म समस्त आवश्यक डॉक्युमेंट्स लगाकर महाविद्यालय में जमा करें। ताकि समय रहते महाविद्यालय स्तर से आपके फॉर्म की फॉरवार्डिंग किया जा सके।

December 16, 2025

एडमिशन सम्बन्धी सूचना

महाविद्यालय के समस्त सम्मानित छात्र-छात्राओं को सूचित करना है कि अगर आपके आस-पास कोई ऐसा छात्र या छात्रा हो जो इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद अभी भी किसी कारणवश बी०ए०, बी०एस-सी०, बी०कॉम या बी०सी०ए० कक्षा में प्रवेश नहीं ले पाए हों तो वे 03 दिसम्बर 2025 तक महाविद्यालय में पहुँचकर अपना एडमिशन करा सकते हैं। यह अन्तिम अवसर है। तुरन्त एडमिशन कराईए और तुरन्त परीक्षा में शामिल हो जाईए। ऐसा अवसर बार-बार नहीं मिलता है। शीघ्रता करें..... अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय के हेल्पलाईन नम्बर्स - 9415141343 9125840768 9935855938 9415307247 पर सम्पर्क करें या हमारी वेबसाइट... www.sdinstitutions.com पर विजिट करें।

December 1, 2025

Information related to the examination

The session of 5th Semester exams begin on November 27, 2025. The BOT 301/MAT 301 (Botany & Mathematics) exam will begin tomorrow at 2:00 PM. All students are requested to arrive at their respective exam center 30 minutes before the scheduled time.

November 26, 2025

View
परीक्षार्थियों हेतु आवश्यक सूचना

सत्र 2025-26 की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएँ (प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर) दिनांक 27 नवम्बर 2025, दिन बृहस्पतिवार से प्रारम्भ हो रही हैं जिसके प्रवेश-पत्र का वितरण महाविद्यालय में 22 नवम्बर से ही किया जा रहा है। अतः आप समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित करना है कि आपकी परीक्षाएँ या तो 27 नवम्बर से प्रारम्भ हो रही हों या कुछ दिन बाद; आप सभी अपना प्रवेश-पत्र 26 नवम्बर 2025 तक अवश्य प्राप्त कर लें। इस हेतु महाविद्यालय प्रतिदिन खुला रहेगा, क्योंकि प्रायः ऐसा देखा जाता है कि कुछ छात्र-छात्राएँ ऐसे समय पर प्रवेश-पत्र लेने पहुँचते हैं जिस समय महाविद्यालय में अन्य परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ चल रही होती हैं और कुछ छात्र-छात्रएँ तो ऐसे नियत समय पर भी पहुँचते हैं जिस दिन कुछ ही समय बाद उनकी स्वयं की ही परीक्षाएँ प्रारम्भ होनी होती हैं। अतः इस परिस्थिति में परीक्षा कराने में व्यवधान उत्पन्न होता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि अनजान वश मानवीय भूल या यांत्रिक त्रुटि के कारण आपके प्रवेश-पत्र में विषय, नाम, फोटो, जेण्डर या अन्य कोई त्रुटियाँ हो जाती हैं और आप परीक्षा के दिन ही नियत समय पर पहुँचकर प्रवेश-पत्र में मुद्रित गलतियों से सम्बन्धित जानकारी देते हैं या कोई शिकायत करते हैं तो उसमें सुधार करना असम्भव हो जाता है, क्योंकि कुछ गलतियाँ ऐसी भी होती हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय स्तर से सुधार कराना पड़ता है। अगर समय रहते उसमें सुधार न किया जा सका तो आपको परीक्षा से भी वंचित होना पड़ सकता है। अतः आप सभी हर हाल में 26 नवम्बर, दिन बुधवार तक अपने प्रवेश-पत्र प्राप्त कर गहनता से उसकी जाँच कर लें और कहीं भी कोई त्रुटि हो तो महाविद्यालय को तुरन्त सूचित करें, ताकि समय रहते उसका निराकरण किया जा सके। एक बात और ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आपके प्रवेश-पत्र पर अधिकांश (मेजर) विषयों के सामने परीक्षा की तिथि और समय भी मुद्रित हैं और कुछ विषय ऐसे भी हैं जिनके सामने परीक्षा का दिन और समय अंकित नहीं हैं। अतः प्रवेश-पत्र प्राप्त करने के बाद महाविद्यालय में चस्पा किए गए समय-सारणी से समस्त (मेजर) विषयों की परीक्षा तिथि एवं समय का मिलान अवश्य कर लें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि कभी-कभी ऐसा भी होता है कि अपरिहार्य कारणों से विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षाओं तिथियों में आकस्मिक परिवर्तन कर दिया जाता है, जिसकी सूचना समय-समय पर समाचार-पत्रों और अन्य माध्यमों से परीक्षा केंद्रों एवं परीक्षार्थियों को दी जाती हैं और कभी-कभी जानकारी के अभाव में कुछ परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ छूट जाती हैं। अतः प्रवेश-पत्र प्राप्त करने के बाद भी यह मानकर निश्चिन्त न हो जाएँ कि जो समय-सारणी आपके प्रवेश-पत्र पर दी गई हैं वे तिथियाँ स्थाई ही हैं। इस हेतु समय-समय पर महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड/व्हाट्सएप्प/वेबसाईट द्वारा सम्बन्धित सूचनाएँ प्राप्त करते रहें। परीक्षा की समय-सारणी और समय-समय पर इससे सम्बन्धित अपडेट प्राप्त करने के लिए आप महाविद्यालय की वेबसाईट ... www.sdinstitutions.Com पर विजिट करते रहें। Wishing you all the best for your Success in the Exam...

November 21, 2025

बी०ए० तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षा समय सारणी

(View Pdf)

November 17, 2025

View
परीक्षा फॉर्म भरने सम्बन्धी अन्तिम तिथि की सूचना

परीक्षा फॉर्म भरने सम्बन्धी अन्तिम तिथि की सूचना को देखने के लिए यहाँ क्लिक करें : (Pdf view)

November 10, 2025

View
बी०एस-सी० बैक फॉर्म भरने सम्बन्धी सूचना

बी०एस-सी०, विषम सेमेस्टर (सेमेस्टर - 1,3 एवं 5) में जिन छात्र-छात्राओं का किसी भी पेपर में बैक लगा हो वे दिनांक 10/11/2025, दिन सोमवार को महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना बैक फॉर्म अवश्य भर दें। (बैक लिस्ट में अपना अनुक्रमांक देखने के लिए यहाँ क्लिक करें)

November 9, 2025

View
बी०ए० बैक फॉर्म भरने सम्बन्धी सूचना

बी०ए०, विषम सेमेस्टर (सेमेस्टर - 1,3 एवं 5) में जिन छात्र-छात्राओं का किसी भी पेपर में बैक लगा हो वे दिनांक 10/11/2025, दिन सोमवार को महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना बैक फॉर्म अवश्य भर दें। (बैक लिस्ट में अपना अनुक्रमांक देखने के लिए यहाँ क्लिक करें)

November 9, 2025

View
कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरुनानक जयन्ती अवकाश से सम्बंधित सूचना

दिनांक 05 नवम्बर 2025, दिन बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरुनानक जयन्ती के उपलक्ष्य में में महाविद्यालय में अवकाश रहेगा। पुनः महाविद्यालय दिनांक 06 नवम्बर 2025, दिन बृहस्पतिवार को अपने नियत समय से खुलेगा।

November 4, 2025

समर्थ पोर्टल पर फॉर्म भरने हेतु सूचना

बी०एस-सी०, बी०ए०, बी०कॉम० एवं बी०सी०ए० प्रथम सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राओं का समर्थ पोर्टल के माध्यम से एडमिशन हो रहा है जिसकी अन्तिम तिथि 27 अक्टूबर 2025 है। अतः बी०एस-सी० कक्षा के वे छात्र-छात्राएँ जिनका अभी तक समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है वे 25 अक्टूबर दिन शनिवार को अपने साथ अपना एंड्रॉइड मोबाइल लेकर महाविद्यालय में अवश्य आएँगे। 25 अक्टूबर को केवल बी०एस-सी० के छात्रों को ही महाविद्यालय में आना है। बी०एस-सी० के अलावा अन्य कक्षाओं के छात्र 26 एवं 27 अक्टूबर को महाविद्यालय में आएँगे। इस कार्य हेतु 26 अक्टूबर, दिन रविवार को भी महाविद्यालय खुला रहेगा। अगर आप उपरोक्त निर्धारित तिथि के अन्तर्गत महाविद्यालय पर नहीं पहुँचते हैं तो आपका नामांकन निरस्त मान लिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी।

October 25, 2025

महाविद्यालय अवकाश सम्बन्धी सूचना

महाविद्यालय दिनांक 22/10/2025, दिन बुधवार को गोवर्धन पूजा एवं 23/10/2025, दिन बृहस्पतिवार को भैयादूज के उपलक्ष्य में बन्द रहेगा। पुनः महाविद्यालय 24/10/2025, दिन शुक्रवार को अपने नियत समय से खुलेगा।

October 22, 2025

दीपावली अवकाश से संबंधित सूचना

दीपावली के उपलक्ष्य में महाविद्यालय दिनांक 20/10/2025, दिन सोमवार को बन्द रहेगा एवं 21/10/1025, दिन मंगलवार को अपने नियत समय से खुलेगा। आप सभी को महाविद्यालय परिवार की तरफ से महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ...

October 19, 2025

Examination Form

For Download (Click Here)

October 5, 2025

View
छात्रवृत्ति फॉर्म भरने हेतु सूचना

आप सभी अपना छात्रवृत्ति फॉर्म किसी भी ऑनलाइन सेन्टर से भरवाकर उसे बिना लॉक कराए कॉलेज में लाकर एक बार जाँच अवश्य करा लें। फार्म की जाँच हो जाने के बाद ही उसे लॉक कराएँ और फिर समस्त दस्तावेजों को लगाकर महाविद्यालय में जमा करें।

September 29, 2025

छात्रवृत्ति फॉर्म भरने हेतु आवश्यक दस्तावेज

(यहाँ क्लिक करें)

September 29, 2025

View
छात्रवृत्ति फॉर्म भरने हेतु सूचना

समस्त छात्र-छात्राएँ अविलम्ब अपना छात्रवृत्ति फॉर्म भरना प्रारम्भ करें। फॉर्म भरने से पहले इसके लिए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों को भली-भाँति समझ लें या इससे सम्बंधित कुछ आशंकाएँ हों तो महाविद्यालय से सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान कर लें, लेकिन फॉर्म में गलत सूचनाओं को कदापि न भरें। इससे आपकी छात्रवृति प्रभावित हो सकती है। एक बात और विशेष रूप से बताना है कि आप सभी छात्रवृत्ति में पिता/माता या अभिभावक का आय प्रमाण-पत्र ही लगाएँगे, न कि स्वयं का। अगर आप स्वयं का आय प्रमाण-पत्र लगाते हैं तो आपकी छात्रवृत्ति फॉर्म को महाविद्यालय द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाएगा, जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे। आप सभी अपना फॉर्म भरने के पश्चात उसे बिना लॉक कराए एक बार महाविद्यालय में लाकर अवश्य दिखा लेंगे और जब महाविद्यालय फॉर्म में भरी गई सूचनाओं की जाँच कर सत्यापित कर दे तभी उसे लॉक कराएँगे, क्योंकि थोड़ी सी भी गलती से आपकी छात्रवृत्ति प्रभावित हो सकती है। छात्रवृत्ति फॉर्म भरने हेतु आप सभी अन्तिम तिथि का इन्तज़ार न करें। महाविद्यालय का लक्ष्य है कि शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्राप्त हो। अतः छात्रवृत्ति फॉर्म भरने से पहले समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का भली-भाँति अध्ययन कर लेने के पश्चात ही आप अपने फॉर्म भरें।

September 26, 2025

छात्रवृत्ति फॉर्म भरने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश

समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों को देखने के लिए (यहाँ क्लिक करें)

September 26, 2025

View
विश्वविद्यालय अवकाश सूची-वर्ष 2025

(View pdf)

September 25, 2025

View
www.sdinstitutions.com

हमारी वेबसाईट पर आप सभी का हार्दिक स्वागत है। आप सभी महाविद्यालय से सम्बंधित प्रसारित होने वाली सूचनाओं हेतु निरन्तर वेबसाइट पर विजिट करते रहें। हालाँकि यह वेबसाइट अभी निर्माणाधीन है जिसपर बहुत से कार्य अभी अवशेष हैं, लेकिन आशा है कि बहुत जल्द ही यह वेबसाइट परिपूर्ण होकर एक नए अन्दाज़ में आपके समक्ष प्रस्तुत होगी।

September 21, 2025

Visitors Counts: 11088
Copyright © All Rights Reserved | Sita Devi mahavidyala | This is Developed by divyabhi Web